रायगढ़ में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, 19 सितंबर को मनेगी राधा अष्टमी…

रायगढ़ में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, 19 सितंबर को मनेगी राधा अष्टमी…

इन्हे भी जरूर देखे

बाल महोत्सव, कीर्तन-भजन, महाअभिषेक, छप्पन भोग, महाआरती और पुष्प वर्षा सहित होंगे विविध धार्मिक आयोजन

रायगढ़/ हरे कृष्ण संकीर्तन परिवार, रायगढ़ द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधा अष्टमी महोत्सव का आयोजन भव्य धार्मिक वातावरण में किया जाएगा। दोनों महोत्सवों में बाल महोत्सव, कीर्तन-भजन, महाअभिषेक, श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग, महाआरती, पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला, कच्ची खोली, बी.एस.एन.एल. ऑफिस के पास, रायगढ़ में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे बाल महोत्सव से होगी, जो शाम 7 बजे तक चलेगा।

इसमें बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस एवं आध्यात्मिक गीतों पर आधारित नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद 7 से 7:45 बजे तक श्री तुलसी आरती, श्री गौर आरती एवं श्री नरसिंह प्रार्थना होगी। शाम 7:45 से 9 बजे तक कीर्तन, रात 9:15 से 10:15 बजे तक श्री राधा-कृष्ण जी का महाअभिषेक तथा रात 10:15 से 11:30 बजे तक श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग अर्पण, महाआरती एवं पुष्प वर्षा का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए शाम 7:45 बजे से प्रसाद वितरण भी प्रारंभ किया जाएगा।

19 सितंबर को राधा अष्टमी महोत्सव

इसी क्रम में 19 सितंबर 2026, शनिवार को इसी स्थान पर श्री राधा अष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 4:30 से 6 बजे तक बाल महोत्सव, 6 से 7 बजे तक कीर्तन एवं भजन, 7 से 8 बजे तक महाअभिषेक तथा रात 8 से 9 बजे तक श्रृंगार दर्शन, महाआरती, छप्पन भोग अर्पण एवं पुष्प वर्षा होगी। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

हरे कृष्ण संकीर्तन परिवार ने रायगढ़ के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं भक्तजनों से परिवार सहित दोनों पावन धार्मिक महोत्सवों में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण एवं श्री राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम एवं सहायता संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें: 9340435193।

img 20260830 wa00483075622804187572236

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET