प्रदेश अध्यक्ष यु.प्र. सुरेश ढीमर ने लैलूंगा विधानसभा तमनार में निषाद समाज की बैठक, 7 जून के कार्यक्रम के लिए बनाई कार्यक्रम की रणनीति…

प्रदेश अध्यक्ष यु.प्र. सुरेश ढीमर ने लैलूंगा विधानसभा तमनार में निषाद समाज की बैठक, 7 जून के कार्यक्रम के लिए बनाई कार्यक्रम की रणनीति…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़/ राष्ट्रीय मछुवारा संघ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल  के आह्वान पर निषाद मछुवारा समाज ने अपने हक, अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए कमर कस ली है। रविवार को लैलूंगा विधानसभा के कुंजेमुरा (तमनार) स्थित निषाद सामाजिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सुरेश ढीमर उपस्थित रहे।

अब ठगा नहीं जाएगा समाज” सुरेश ढीमर

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश ढीमर ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में समाज अब जागरूक हो चुका है। छत्तीसगढ़ में तीसरी सबसे बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद मछुवारा समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बूथ स्तर तक नियुक्तियां की जा रही हैं ताकि संगठित होकर किसी भी सरकार को हमारी भागीदारी सुनिश्चित करने पर मजबूर किया जा सके।

युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने निषाद समाज की एकता और युवाओं की भागीदारी पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए युवाओं और नारिशाक्तियो का संगठित होना और अपनी राजनीतिक व सामाजिक शक्ति को पहचानना अनिवार्य है। तमनार और लैलूंगा क्षेत्र के युवाओं को समाज सेवा और नेतृत्व के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

श्रीमती गायत्री गायग्वाल की अनुशंसा पर लैलूंगा विधानसभा के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिन्हें सुरेश ढीमर द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए:

  • विधानसभा अध्यक्ष: श्री गिरधारी लाल निषाद
  • उपाध्यक्ष: श्री विद्याधर निषाद
  • संयुक्त सचिव: श्री सोमनाथ निषाद
  • कोषाध्यक्ष: श्री जयप्रसाद निषाद
  • महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष: श्रीमती पद्मावती निषाद

7 जून: रायपुर इंडोर स्टेडियम में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

समाज की एकजुटता दिखाने के लिए 7 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होने जा रहे 90 विधानसभा अध्यक्षों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता संगठित समाज का परिचय देते हुए शक्ति प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

अन्य विशिष्ट अतिथि: इस कार्यक्रम में मान. डॉ रमन सिंह जी (अध्यक्ष विधानसभा छ.ग.)

मान. श्री राजभूषण चैधरी जी (केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार)

मान. साध्वी निरंजन ज्योति जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग)

मान. श्री विजय शर्मा जी (उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़)

मान. श्री रामविचार नेताम जी (कैबिनेट मंत्री छ.ग. सरकार)

मान. श्री केदार कश्यप जी (कैबिनेट मंत्री छ.ग. सरकार)

मान. श्री किरण सिंह देव जी (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा)

मान. श्री बृजमोहन अग्रवाल जी (सांसद रायपुर लोकसभा)

मान. डॉ विनोद कुमार बिंद जी (सांसद भदोही लोकसभा)

मान. श्री नंदकुमार शिवडीकर जी (अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुआरा संघ)

मान. श्री बाबूराम निषाद जी (राज्य सभा सांसद यू.पी.)

मान. श्रीमति संगीता बलवंत बिंद जी (राज्य सभा सांसद यू.पी.)

मान. श्री कुंवर सिंह निषाद जी (विधायक गुण्डरदेही एवं प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज) सहित देशभर के प्रमुख निषाद नेता और सांसद/विधायक शिरकत करेंगे।

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक के सफल आयोजन के लिए सुरेश ढीमर ने लैलूंगा अध्यक्ष गिरधारी लाल निषाद का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से:

    • संगठन से: श्री बंशीधर निषाद (उपाध्यक्ष), श्री तेजराम निषाद (युवा प्रकोष्ठ), श्री लक्ष्मण कुमार निषाद (सलाहकार), श्री सच्चिदानंद निषाद (व्यापारी प्रकोष्ठ)।
    • कुंजेमुरा तमनार परिक्षेत्र से: महासचिव श्री केशव प्रसाद निषाद, श्री जागेश्वर निषाद, श्री रविन्द्र कुमार निषाद, श्री खेमनिधि निषाद।
    • नारी शक्ति: श्रीमती सत्यभामा, श्रीमती रत्ना, सहोड्रा, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती अनुपमा, सुमन, श्रीमती हेमवती, भारती, श्रीमती राखी, श्रीमती तुलसी, श्रीमती दुलारा बाई, श्रीमती मंजुलता एवं श्रीमती संतोषी निषाद।
    • रायगढ़ विधानसभा से: उपाध्यक्ष श्री राजकुमार निषाद, सचिव श्री संतोष धीवर, कोषाध्यक्ष श्री दौलतराम धीवर, श्री भुनेश्वर धीवर व श्री हरीश धीवर सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET