कलेक्ट्रेट से वीसी में शामिल होकर लौट रहे थे,अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौके पर मौत…

कलेक्ट्रेट से वीसी में शामिल होकर लौट रहे थे,अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौके पर मौत…

इन्हे भी जरूर देखे

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कुसुमकसा गांव के पास उस समय हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त लितेश कुमार खरे के रूप में हुई है। वे बैसबोड़ गांव स्थित हाई स्कूल में वाणिज्य (कॉमर्स) के शिक्षक के पद पर पदस्थ थे।

कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद लौटते समय हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया गया है कि लितेश कुमार खरे बालोद कलेक्ट्रेट में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) में शामिल होने गए थे। बैठक पूरी होने के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुसुमकसा गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए तलाश की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET